Sunday, 30 April 2023

बुद्ध की कलम

बुद्ध की कलम प्रेम लिखती है,
युद्ध की कलम नाश लिखती है।
हे अर्जुन खड्ग छोड़ बुद्धसुत से,
भारत में सनातन धम्म फैला।।

बुद्धसुत = राहुल/प्रेम का बंधन/शिक्षा।
सनातन धम्म = अवैर/नफरत का त्याग। 

भीम की कलम

कई ने कलम से लाखों टुकड़े किये,
उनकी कलम में राग और द्वेष दोनों थे।
भीमराव ने एक कलम से जोड़ दिये
भीम की कलम में एकमात्र प्रेम था।

Wednesday, 26 April 2023

काँटे

जब काँटे भरे हों अपने आंगन में
तो दूसरों के आंगन को बुहारने का उद्यम 
तब तक बेईमानी है 
जब तक कि 
अपना आंगन न बुहार लें।

लुटेरों का मसीहा

लुटेरों का मसीहा 
कैसे बसा सकते हो अपने दिलों में।
भेड़िए का दांत भेड़ के गले में क्यों?

रामायण महाभारत

मुझे रमापति नहीं बनना है
क्योंकि मैंने रामायण पढ़ ली है।
मुझे धर्मराज नहीं बनना है
क्योंकि मैने महाभारत पढ़ ली है।
मुझे भक्त नहीं बनना है
क्योंकि मैंने मनुस्मृति पढ़ ली है।
मुझे तो भीमराव बनना है 
क्योंकि मैंने संविधान पढ़ लिया है।

पूरा नाम

मत पूछ पूरा नाम,
पूरा नाम पूछते ही
दिल में मरु उग सकता है।
बिना पूछे 
दिल बाग-बाग रह सकता है तो
रहने दो न।


Sunday, 23 April 2023

चुटकी

बहुत मजा आता है लोगों को 
जब मौका मिलता चुटकी लेने का
और वे चुटकी ले लेते हैं।
कितनी मजेदार है चुटकी। 




आप दश बार लो, 
कोई अगर एक बार ले ले तो बुरा मत मानों।

Thursday, 6 April 2023

जगह मिली संविधान से

जगह मिली संविधान से
भीम जी के बलिदान से।
धिक् उड़ा दिया ध्यान से
पूजत भूत अभिमान से।।rg