June 7, 2016
शम्बूक ऋषि : एक साहित्यिक विश्लेष्ण
शम्बूक ऋषि : एक साहित्यिक विश्लेष्ण
आर.पी. शंखवार
मैंने शंबूक के पक्ष में किसी का ब्लॉग पढ़ा, तो तमाम ब्राह्मणवादियों ने शंबूक के सारांश पर ऊलजलूल टिप्पणी कीं। ब्लॉग पर उत्तर व संवाद खरे नहीं लगे, सत्यता कुछ और ही है। मेरी प्रतिक्रिया इस प्रकार से है –
शम्बूक कथा का वर्णन “वाल्मीकि रामायण” के उत्तरकांड के 73-76 सर्ग में मिलता है। एक दिन एक ब्राह्मण का इकलौता लड़का मर गया जिसका शव लाकर राम के राजद्वार पर डाल कर ब्राह्मण विलाप करने लगे। आरोप था कि अकाल मृत्यु का कारण राम का कोई दुष्कृत्य है। ऋषि-मुनियों की परिषद ने विचार करके निर्णय लिया कि राज्य में कहीं कोई अनधिकारी तप कर रहा है, क्योंकि राजा के अहितकर होने पर ही प्रजा में अकाल मृत्यु होती है। राम ने इस विषय पर विचार करने के लिए मंत्रियों को बुलवाया। नारद ने कहा “राजन! सतयुग में केवल ब्राह्मण तपस्या करते थे, त्रेतायुग में दृढ़ काया वाले क्षत्रिय भी तपस्या करने लगे। उस समय अधर्म ने अपना एक पांव पृथ्वी पर रखा था। सतयुग में लोगों की आयु अपरिमित थी, त्रेतायुग में परिमित हो गई। द्वापरयुग में अधर्म ने अपना दूसरा पांव भी पृथ्वी पर रखा। इससे वैश्य भी तपस्या करने लगे। द्वापर में शूद्रों का यज्ञ करना वर्जित है। निश्चय ही इस समय कोई शूद्र तपस्या कर रहा है, अत: इस कारण ही ब्राह्मण बालक की अकाल मृत्यु हो गई। अतः आप अपने राज्य में खोज करिये और जहाँ कोई दुष्ट कर्म होता दिखाई दे, वहाँ उसे रोकने का यत्न कीजिये।” (74/8/28-32)। सुनते ही राम शम्बूक की खोज में निकल पड़ा और दक्षिण दिशा में शैवल पर्वत के उत्तर भाग में एक सरोवर पर तपस्या करते हुए एक तपस्वी को देख कर राम उसके पास जाकर बोला, “उत्तम तप का पालन करने वाले तापस! तुम धन्य हो! तपस्या में बढ़े-चढ़े सुदृढ़ पराक्रमी परुष तुम किस जाति में उत्पन्न हुए हो? मैं दशरथ कुमार राम तुम्हारा परिचय जानने के लिए पूछ रहा हूँ। तुम्हें किस वस्तु के पाने की इच्छा है? तपस्या द्वारा संतुष्ट हुए इष्टदेव से तुम कौन सा वर पाना चाहते हो- स्वर्ग या कोई दूसरी वस्तु? कौन सा ऐसा पदार्थ है जिसे पाने के लिए तुम ऐसी कठोर तपस्या कर रहे हो जो दूसरों के लिए दुर्लभ है। तापस! जिस वस्तु के लिए तुम तपस्या में लगे हो उसे मैं सुनना चाहता हूँ। इसके सिवा यह भी बताओ कि तुम ब्राह्मण हो या अजेय क्षत्रिय? तीसरे वर्ण के वैश्य हो या शुद्र?” राम के वचन सुन कर तपस्वी बोला, “हे श्रीराम! मैं झूठ नहीं बोलूंगा। देवलोक को पाने की इच्छा से ही तपस्या में लगा हूँ! मुझे शूद्र ही जानिए, मेरा नाम शम्बूक है।” शूद्र सुनते ही राम ने ब्राह्मणों द्वारा उकसाए जाने के बाद तलवार से शंबूक की हत्या कर दी।
टिप्पणी : ब्राह्मणों को जातिवाद, शोषणवाद, प्रथावाद, आडंबरवाद, निम्नोच्च्वाद, अंधविश्वास का दोष दो, तो तमाम सवर्ण शूद्रों को सबक सिखाने की धमकी देते हैं, औकात समझाते हैं, वेदों-पुराणों तथा ब्राह्मण साहित्य के पठन-पाठन को मना करते हैं, शूद्रों को 200 वर्ष पीछे के काल में जाने की बात करते हैं, शूद्र तो पिटने के लिए ही हैं, शुद्रों को शिक्षा का अवसर देकर हिन्दुओं ने अच्छा नहीं किया, शिक्षित होकर शूद्रों के दिमाग खराब हो गये हैं, अंबेडकर विघटनकारी थे, शंबूक-राम का सारांश तो कहीं नहीं है, शंबूक ब्राह्मण था व मांस खाने के कारण मारा गया था, आदि-आदि।
सवर्ण व ब्राह्मण जान लें कि शिक्षा का अवसर तुमने नहीं दिया है, तुम ब्राह्मण अपने को ब्रह्मा के मुख से पैदा मानते हो तो अपनी माँ के गर्भ में 9 महीने क्या करते हो, कबड्डी खेलते हो या माँ का खून पीते हो? जिस माता से पैदा होते हो, उसे तुम नर्क का द्वार कहते हो, तब तुम क्या समझोगे कि तुम्हारी बेटी, पत्नी, मौसी, दादी, नानी के क्या-क्या एहसान हैं तुम्हारे ऊपर? तुम्हारी माँ माँ नहीं, पिता पिता नहीं। ऐसे शैतान महागद्दार हैं जो परायों को माता-पिता कहते हैं। इससे महापाप क्या हो सकता है।
शिक्षा, धर्म, समाज, प्रथाएँ, संस्कार, धार्मिक आयोजन, प्रवचन या व्यासगद्दी, सारांश का अनर्थ करने, अछूतों को चौथा वर्ण स्वीकार न करने की ब्राह्मण की मनमानी व बपौती अब खत्म हो गई है, तो ये बौखला गये हैं, पागल हो गये हैं। अंबेडकर अकेले थे, तुम कुछ नहीं कर पाए, अब तो घर-घर में अंबेडकर फूल-फल रहे हैं, अब तुम किसी अधिकार से वंचित करना तो दूर, तुम खुद ही अपने अधीन फ़ालतू के अधिकार त्यागने को विवश हो जाओगे, क्योंकि ब्राह्मणवाद अब ढलती उम्र पर है। खुद हरिजन होकर शूद्रों को हरिजन कहना, खुद नीच होकर शूद्रों को नीच-म्लेच्छ कहना तुम्हारी शैतानी फितरत रही है, अभी है, आगे रहेगी, परन्तु आगे घर-घर में अंबेडकर होने से तुम अब नीच सिद्ध होकर रहोगे। हम कहते हैं कि राम ने शंबूक की हत्या की, जिसे तुम ‘मोक्ष’ कहते हो। शबरी के बेर राम द्वारा खाए जाना सिर्फ राम को अस्पृश्यता के आरोप से बचाना है, तुम राम को मर्यादापुरुषोत्तम कहते हो। अस्पृश्यता के सन्दर्भ में आज भी मनुवाद को जीवित रखने की बात ब्राह्मण करते हैं। राम (प्रभु) के हाथों से मरना मोक्ष की प्राप्ति है, तो शूद्रों के भारत से सारे ब्राह्मण क्यों न किसी प्रभु के हाथों मरकर मोक्ष पा लेते हैं? छि: ऐसे धर्म पर, तुम्हारे भगवान तो इतने भी नहीं कि मेरे जैसा कोई मनुष्य उस पर थूके भी। आस्तिकों का दावा है कि राम या किसी भगवान के विरुद्ध जाने का कोई दुस्साहस नहीं कर सकता। यह कितना सत्य है, बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में घर-बाहर कोई सुरक्षित नहीं है, सभी भयभीत हैं, यौनाचारी, दुराचारी, दबंग, आतंकवादी, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी, हत्यारे, चोर-डकैत, भूमाफिया भारत में गली-मुहल्लों व कार्यालयों में पाप, उपद्रव और अपराध कर रहे हैं, यह सब किस राम से डरते हैं। क्या राम दुस्साहस कर सकता है इन सबका सामना करने का?
ब्राह्मण शास्त्रों में शूद्र : मनुस्मृति के 10/65 से ‘चारों वेदों का विद्वान किन्तु चरित्रहीन ब्राह्मण शुद्र से न्रिकृष्ट होता है, अग्निहोत्र करने वाला जितेन्द्रिय ही ब्राह्मण कहलाता है।’ महाभारत (अनुगीता पर्व, 91/37) से ‘ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र सभी तपस्या के द्वारा स्वर्ग प्राप्त करते हैं।’ गीता (5/18) में ‘ज्ञानी जन विद्या और विनय से भरपूर ब्राह्मण गौ, हाथी, कुत्ते और चंडाल सबको समान भाव से देखते हैं अर्थात् सबके प्रति एक जैसा व्यवहार करते हैं’। महर्षि वाल्मीकि को राम का परिचय देते हुए नारद ने बताया ‘रामश्रेष्ठ सबके साथ सामान व्यवहार करने वाले और सदा प्रिय दृष्टिवाले थे’ (बाल कांड, 1/16)। तब वह तपस्या जैसे शुभकार्य में प्रवृत्त शम्बूक की शूद्र कुल में जन्म लेने के कारण हत्या कैसे कर सकता था? श्री कृष्ण (9/12) ने कहा ‘मेरी शरण में आकर स्त्रियाँ वैश्य, शुद्र, अन्त्यज आदि पापयोनि तक सभी परमगति अर्थात् मोक्ष को प्राप्त करते हैं। वहीं 9/32 में ‘हे पार्थ! जो पापयोनि स्त्रियाँ, वैश्य और शुद्र हैं, ये भी मेरी उपासना कर परमगति को प्राप्त होते हैं।’ अयोध्या कांड (अ. 63, श्लोक 50-51 तथा अ. 64, श्लोक 32-33) में रामायण को श्रवण करने का वैश्यों और शूद्रों दोनों के समान अधिकार का वर्णन है।
यह शुद्र वर्ण पूषण अर्थात् पोषण करने वाला है और साक्षात् इस पृथ्वी के समान है, क्योंकि जैसे यह पृथ्वी सबका भरण-पोषण करती है वैसे शुद्र भी सबका भरण-पोषण करता है (सन्दर्भ-बृहदारण्यकोपनिषद, 1/4/13)।
कर्ण ने सूदपुत्र होने के कारण स्वयंवर में अयोग्य ठहराये जाने पर कहा था- ‘जन्म देना तो ईश्वर के अधीन है, परन्तु पुरुषार्थ के द्वारा कुछ का कुछ बन जाना मनुष्य के वश में है।’ इसी कर्ण का राजतिलक करके दुर्योधन ने उसे राजा (क्षत्रिय) का दर्जा दिया था। आपस्तम्ब धर्मसूत्र (2/5/11/10-11) में ‘जिस प्रकार धर्माचरण से निकृष्ट वर्ण का मनुष्य अपने से उत्तम वर्ण को प्राप्त होता है जिसके वह योग्य हो, इसी प्रकार अधर्म आचरण से उत्तम वर्ण वाला मनुष्य अपने से नीचे वर्ण को प्राप्त होता है।’ मनु. (10/65) से ‘जो शूद्र कुल में उत्पन्न होके ब्राह्मण के गुण, कर्म, स्वभाव वाला हो वह ब्राह्मण बन जाता है, उसी प्रकार ब्राह्मण कुल में उत्पन्न होकर भी जिसके गुण-कर्म-स्वभाव शुद्र के सदृश हों वह शुद्र हो जाता है।’ महाभारत (अनुगीता पर्व 91/37) से ‘ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र सभी तपस्या के द्वारा स्वर्ग प्राप्त करते हैं।’ वन पर्व (180/21-26) से ‘सत्य, दान, क्षमा, शील अनृशंसता, तप और दया जिसमें हो वह ब्राह्मण है और जिसमें ये न हों वह शुद्र होता है।’ महाभारत (वनपर्व 313/111) से ‘चारों वेदों का विद्वान, किन्तु चरित्रहीन ब्राह्मण शुद्र से निकृष्ट होता है, अग्निहोत्र करने वाला जितेन्द्रिय ही ब्राह्मण कहलाता है।’
इन प्रमाणों से स्पष्ट है कि वर्ण-व्यवस्था का आधार गुण, कर्म, स्वाभाव है जन्म नहीं और तपस्या करने का अधिकार भी सबको प्राप्त है।
शंबूक दोषी या राम : रावण के ब्राह्मण होने पर उसकी हत्या का दोष राम पर नहीं आता है, क्योंकि दोनों के बीच “सीता की मुक्ति” के मसले पर युद्ध हुआ था। युद्ध में किसी की भी मृत्यु हो सकती थी, इसलिए म्रत्यु का दोष विजयी पर नहीं लग सकता है। दशरथ को श्रवण कुमार की हत्या का दोष इसलिए लगा था, क्योंकि हिरन या किसी पशु के लिए छोड़ा गया बाण मनुष्य श्रवण कुमार को लगा और वह मर गया। शिकारी को भली-भाँति शिकार को परख लेना चाहिए था, जो दशरथ से चूक (अपराध) हो गई थी। राम के चहेते कहते हैं कि शंबूक शूद्र होने के नाते तपस्या का अनाधिकारी था और उसे तपस्या करने का अनुभव नहीं था जिससे उसके कुप्रभाव से ब्राह्मण पुत्र मर गया था। हिन्दूधर्म अपने सिद्धांतों के विपरीत है। “अहिंसो परम: धर्म:” के सिद्धांत से तो तो जीवहत्या पाप है, फिर वह शंबूक हो, श्रवण कुमार, बालि, मारीचि या भस्मासुर या लंका के 14 हजार राक्षस। तपस्या उल्टी नहीं होती है, ब्राह्मणों ने ही (ब्राह्मणों को यह अधिकार है कि किसे ब्राह्मण घोषित करना है किसे शूद्र) वाल्मीकि को राम-राम के स्थान पर मरा-मरा जपने की सलाह दी, जिससे किसी को हानि नहीं पहुंची, तब ईश्वर के नाम की तपस्या पद्मासन में करे या शीर्षासन में, तपस्या तो ईश्वर के नाम है, न कि किसी ब्राह्मण के पुत्र की मृत्यु का उपक्रम।
शंबूक कथा सत्य या असत्य : एक बार ब्राह्मणों के कहने पर मान लें कि चर्चित विषय मिथ्या है, तब हिन्दुओं के सबसे विश्वसनीय “गीता प्रेस” पर दृष्टि जाती है जो रामायण का उत्तरकाण्ड और शंबूक की कथा “वाल्मीकि रामायण”, पृष्ठ 1025-1027 पर प्रकाशित की। इस सारांश से राम को हत्या का दोष लगता है, इसलिए ब्राह्मण इसे झूठ बताते हैं। शबरी के सारांश से राम को ब्राह्मणधर्म के विरुद्ध जाने का दोष लगता है, तब क्यों राम को जातिवाद से अछूता सिद्ध करते हैं? इसे उचित मान लें तो ब्राह्मण राम की तरह उसके सम्मान व भक्ति में जातिवाद पूर्णतया समाप्त कर दें, क्योंकि जातिविहीनता से ओतप्रोत उनके ईष्ट राम का चरित्र यही था, तब उसके भक्त उसके दर्शन के विरुद्ध क्यों? कथाएँ सभी हैं, कहीँ न कहीं हैं, परन्तु कौन सी सत्य है कौन सी मिथ्या, यह ब्राह्मणों के हाथ में है। ऐसा है तो मिथ्या कथाओं को साहित्य से या तो निकाल दें या साहित्य को ही जला दें। आपत्तिजनक साहित्य देश व मनुष्यों का बंटवारा करने वाला हो, तो उसे मनुस्मृति की तरह जला ही देना उचित है।
राम का चरित्र : वाल्मीकि रामायण में राम द्वारा वनवास काल में निषाद राज द्वारा लाये गए भोजन को ग्रहण करना (बालकांड, 1/37-40) एवं शबर (कोल/भील) जाति की शबरी से बेर खाना (अरण्यककांड, 74/7) से सिद्ध होता है कि उस काल में राम शूद्र वर्ण से कोई भेदभाव नहीं रखता था। जातिवाद तो सिर्फ मक्कार व मानवद्रोही ब्राह्मणों के षड्यंत्रपूर्ण दिमाग का फितूर है जो भगवानों तथा ईश्वर का मालिक बना बैठा है, यह निश्चय करता है कि कौन उसके मंदिर में प्रवेश करेगा और कौन नहीं। तब शिव, विष्णु, राम, कृष्ण, दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती, हनुमान सहित सभी देवी-देवता व भगवान ब्राह्मणों के हाथ की पुतलियाँ हैं और ऐसे गुलाम देवी-देवता व भगवान एक मनुष्य का भी भला नहीं कर सकते हैं। फिर किस बात के देवी-देवता व भगवान? तब राम का चरित्र गधे के सींग से ज्यादा नहीं है।
कोई कहता है कि राम अछूत शबरी के बेर खा सकता है, केवट का लाया हुआ खाना खा सकता है, तब शंबूक की हत्या कैसे कर सकता है? अगर शंबूकवध किया है तो उसे तपस्या की विधि ठीक से नहीं आती थी, इसलिए किया था। भागीरथ को 12 साल पाँव के एक अंगूठे पर खड़े रहकर शिव को प्रसन्न करने की तपस्या का प्रशिक्षण किसने दिया था? ब्राह्मणवादी बताएं कि भोजन दायें हाथ से खाने का सिद्धांत है, कोई बाएं से खाए तो क्या उसकी हत्या कर देनी चाहिए? यदि हाँ, तो भारत के तमाम क्रिकेटर, मंत्री और अधिकारी लेफ्टी हैं, उनकी हत्या कर देनी चाहिए! राम इस बहस से निर्दोष साबित नहीं हो सकता है। ऐसे ब्राह्मणवादियों के खून व भक्ति में बल है तो राम को प्रकट कराएं और वह सत्य को सबके सामने रखे। रही बात साहित्य के द्रोह व दोष की, तो उसे ब्राह्मणवादियों की कट्टरता नहीं छुपा सकती। आसाराम की तपस्या में दोष था तो ब्राह्मणों ने न कोई नाटक किया, न ही कोई ब्राह्मण बालक मरा, न ही किसी भगवान से उसे हत्या की सजा दिलवाई। इस प्रकार ब्राह्मणवादी तो दोमुहां हुआ। तब उसके धर्म को शूद्र क्यों ढोएं? रावण ने भी गलत इस्तेमाल के लिए शिव को प्रसन्न करके तमाम वरदान हासिल किये थे, ब्राह्मणों ने उसके खिलाफ क्यों नहीं कोई नाटक किया था? किया होता तो सीता जैसी देवी का अपहरण और युद्ध का खून-खराबा बचता जो सद्धर्म की पहचान दिलाता। किसी ब्राह्मण को सद्धर्म से तात्पर्य नहीं है, बल्कि उसे उसके वर्चस्व, स्वार्थ तथा अपनी सर्वोच्चता से तात्पर्य है।
वाल्मीकि : वाल्मीकि को कोई-कोई ब्राह्मण बताता है तो कोई-कोई शूद्र। “वाल्मीकि रामायण” में स्वयं वाल्मीकि ने श्लोक संख्या 7/93/16, 7?/16/18 व 7/111/11 में लिखा है कि वे प्रचेता के पुत्र हैं। मनुस्मृति में प्रचेता को वशिष्ठ, नारद, पुलस्त्य आदि का भाई बताया गया है। प्रचेता का एक नाम वरुण भी है और वरुण ब्रह्माजी का पुत्र था तथा वाल्मीकि वरुण अर्थात् प्रचेता के 10वें पुत्र थे और उन दिनों के प्रचलन के अनुसार उनके भी दो नाम ‘अग्निशर्मा’ एवं ‘रत्नाकर’ थे। इस प्रकार जन्म से तो वाल्मीकि ब्राह्मण थे। शायद इसीलिए राम ने उन्हें सम्मान दिया और उनके लिखे अनुसार रामायण के राम का अभिनय किया।
विवेचना : ब्राह्मणों ने क्यों नहीं अधर्म को पृथ्वी पर आने से रोका? ब्राह्मणधर्म इतना सब कर सकता है तो पाप, अधर्म को कैसे आने दिया। एक शंबूक को मार कर क्या अधर्म नष्ट हो सकता है? क्या राम ने रावण सहित लंका के राक्षसों का वध करके भारत के राक्षसों का खात्मा कर दिया? कोई ब्राह्मण भगवान मेरे सामने आये तो मैं उससे कहूँगा कि तू भारत को ब्राह्मणविहीन कर दे तो यह देश विश्व में सर्वोपरि हो जाए।
अब तो शूद्रों व अछूतों के घर-घर में ब्राह्मण के भगवानों की पूजा-पाठ होती है, सारे धार्मिक आयोजन होते हैं, तब इस अधर्म को ब्राह्मण कैसे रोकेंगे? ब्राह्मण का पुत्र इतना नाज़ुक कि एक शंबूक के तप से मर गया, वहीं लाखों ब्राह्मणों की तपस्या के प्रभाव से उसकी जान नहीं बची। फिर एक शंबूक की हत्या का इतना प्रभाव कि उसको जीवन दान मिल गया। ब्राह्मणों की तपस्या का क्या लाभ? ब्राह्मणों को भयभीत होना चाहिए कि कहीं कलियुग में अधर्म का चौथा पाँव और शूद्रों की तपस्या व भक्ति से भारत के सारे ब्राह्मणों की ही मृत्यु न हो जाए। यदि शंबूक के तप से एक ब्राह्मण बालक मर सकता है, तो ब्राह्मण बताएं कि शूद्र आसाराम की तपस्या व भक्ति से कितने ब्राह्मण मरे? लगता है कि आसाराम जैसे संतों की तपस्या व भक्ति राम क्या हिन्दुओं के सारे भगवानों के लिए धर्म है, इसलिए उसका कुप्रभाव ब्राह्मणों पर नहीं पड़ रहा है। आसाराम की तपस्या से ब्राह्मणों को अवश्य लाभ था। दरअसल, हिन्दूधर्म में सद्धर्म को अधर्म और अधर्म को सद्धर्म की स्वीकारिता है, जिससे अंग्रेज हारे थे और अब तो पूरा विश्व हारा है। “नंगा खुदा से बड़ा” की कहावत ब्राह्मणों पर चरितार्थ होती है, इसमें कोई संशय नहीं है, न ही कोई अतिश्योक्ति।
मूर्ख कहते हैं कि भगवान ने स्वर्ग का अधिकार सिर्फ द्विजों (ब्राह्मणों) को ही दिया है। शंबूक जैसे शूद्र ऋषियों को नहीं। आसाराम के लिए भगवान ने क्या दिया-स्वर्ग या नर्क? फिर क्षत्रिय, वैश्य तपस्या करके कहाँ जायेंगे? ब्राह्मण क्या बाकी वर्णों के मनुष्यों की तरह गंदे मार्ग से नहीं, क्या माँ का पेट चिरवाकर साफ़ मार्ग से जन्म लेते हैं।
मौत के साये में भी असत्य भाषण न करने वाला शंबूक धार्मिक व सदाचारी पुरुष था, परन्तु राम राजा होकर प्रजा का पालक था या संहारक, पापी? सभी तपस्वी देवलोक की प्राप्ति के लिए ही तपस्या करते थे, किसी के लिए जातिबंधन नहीं था, तपस्वी की कोई जाति नहीं होती है, वह केवल ईश्वर का भक्त व किसी भी ब्राह्मण से उच्च होता है। गुरुओं व शास्त्रों की ऐसी शिक्षा की अनदेखी और ब्राह्मण की दासता में मनुष्य की हत्या जैसा घृण्य पाप करते मर्यादापुरुषोत्तम राम को लाज नहीं आई थी! राम को भगवान मानने वाला मानवता तथा ईश्वर को हाज़िर-नाज़िर जानकर या गीता/अपनी माता की सौगंध खाकर कोई ब्राह्मण शंबूक का दोष तो सिद्ध करे। वह मृत्युदंड का अपराधी कैसे? तपस्या अर्थात् ईश्वर का कार्य करने वाला शम्बूक ब्राह्मण से भी ऊपर हो गया था। तब राम किस हैसियत से उस तपस्वी से सबसे पहले उसकी जाति पूछता है? जिस प्रकार मृत्युलोक में किसी भक्त की तपस्या से इंद्र अपने सिंहासन छीन जाने के भय से कांपकर धृष्टता से उसकी तपस्या को भंग करके प्रसन्न होता था, उसी प्रकार किसी शूद्र की भक्ति से अपनी हार समझकर ब्राह्मण उसकी हत्या करके प्रसन्न होते हैं। शूद्र कर्मठ हैं, कर्मवादी हैं, कमाकर खाते हैं, अपनी कमाई पर प्रसन्न होते हैं, वहीं अकर्मण्य ब्राह्मण भाग्यवादी ढोंग का प्रचार-प्रसार करके आम मनुष्यों का शोषण, हत्याचार, यौनाचार, दान-चढ़ौती लेकर, दुःख देकर व अय्याशी करके प्रसन्न होते हैं। लिहाजा ब्राह्मणवाद बिना सोचे-समझे त्याज्य है।
ब्राह्मणवाद का कोई जमीर नहीं है, वजूद भी नहीं है। वर्तमान में ब्राह्मण के जमीर व वजूद को पहचान देने वाला भारत का शूद्र/अतिशूद्र वर्ग है, यही वर्ग “पत्थर में देवता” तथा “कण-कण में भगवान” को चरितार्थ करता है। इसी बल पर ब्राह्मण इतना गिर चुका है कि “धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का” से प्रोन्नत होकर “चमार” के पाँव छू रहा है, भंगी के घर खाता-पीता है, अछूतों के घर जाकर धार्मिक व सामाजिक संस्कारों को संपन्न कराने जाता है, मन्दिरों में अछूतों के हाथ का परसाद व चढ़ौती स्वीकार करता है, क्योंकि शूद्रों/अतिशूद्रों के बिना उसकी रोजी-रोटी न चलने से वह मर जाएगा। इसलिए वह अपने स्वार्थ में जहाँ लाभ देखता है, उसे ही अपना लेता है। मृत्यु के बाद साईं बाबा का महिमामंडन करके उसे सोने-चांदी के सिंहासन पर बिठाया है, जबकि जिंदा रहते मुसलमान फकीर मानकर अपने किसी मंदिर में नहीं घुसने दिया। अपने ही लिखे वेदों, शास्त्रों, पुराणों, काव्यों, साहित्यों के अनुरूप सिद्धांतों को भी नहीं माना, न ही उन पर चला। इसलिए यह आंख बंद समझ लेना चाहिए कि यदि एक लीटर दूध में 10 ग्राम जहर मिलाने पर उसे कोई इसलिए नहीं पी सकता है, कि उसमें दूध की मात्रा जहर से 100 गुना अधिक है, 100वां भाग जहर ही 20 लोगों को मार सकता है। इसके विपरीत ब्राह्मणधर्म में तो दूध है ही नहीं, सारा विष ही विष। फिर तो ब्राह्मणधर्म दूध की मक्खी की तरह त्याज्य है।
*******इति*******
https://aryamantavya.in/shambuk-vadh-ka-satya/
No comments:
Post a Comment