चारों ओर रक्त-पात क्यों है?
युद्ध चल रहा है।
युद्ध कौन लड़ता है?
शस्त्रधारी, बलवान राजा, विष्णु।
विष्णु कौन है?
शैन्यबल है जिसके पास वह विष्णु है।
इसका गुण क्या है?
रजोगुण।
इसकी सहचरी कौन है?
लक्ष्मी।
लक्ष्मी कौन है?
राज्य संपदा ही लक्ष्मी है चंचला है।
क्या प्रिय है उसे?
धान्य।
यह विष्णु कहाँ से पैदा होता है?
ब्रह्म के नाभ से,
यह ब्रह्म कौन है?
समझदार आदमी, लोभ-लालच, राग-द्वेष से परे है जो।
नाभ क्या है?
समझ का सार।
इसका गुण क्या है?
सत्त्वगुण।
इसकी सहचरी कौन है?
सरस्वती।
क्या प्रिय है उसे?
काव्य।
सरस्वती कहाँ नहीं रहती?
तामसी के पास।
फिर तामसिक कौन है?
रुद्र।
रुद्र कौन है?
भयंकर आदमी।
भयंकर कैसे?
नशे में रहता है, रक्तपात, भूत-प्रेत से घिरा रहता है।
इसकी सहचरी कौन है?
काली।
क्या प्रिय है उसे?
रक्त।
No comments:
Post a Comment