Wednesday, 1 December 2021

दलित दूल्हा

दलित दूल्हा था,
यह बात पक्की है।
सवर्ण घोड़ी थी।
यह कौन जानता है?
कुछ कट्टर हिन्दू थे,
यह बात पक्की है।
दूल्हे पर क्या बीती,
यह कौन जानता है?
दूल्हे को उतारा गया,
यह बात पक्की है।
भारत घायल हुआ,
यह कौन जानता है?
जातंकवाद जिंदा है,
यह बात पक्की है।
इसका हल क्या है?
यह कौन जानता है?
भारत के हत्यारे वे,
यह बात पक्की है।
तुम चुप क्यों हो?
बात कौन जानता है?
जातंक कभी तो रुकेगा,
यह बात पक्की है।
यह सब कैसे होगा?
सारा जग जानता है।

डॉ रामहेत गौतम