Monday, 21 July 2025

 व्याकरण में "लौकिक" शब्द का प्रयोग मुख्य रूप से दो अर्थों में होता है: पहला, सामान्य बोलचाल की भाषा या संसार से संबंधित, और दूसरा, व्याकरण के नियमों के अनुसार शुद्ध भाषा या साहित्यिक भाषा के विपरीत।

1. सामान्य बोलचाल की भाषा या संसार से संबंधित:
  • लौकिक शब्द का प्रयोग उस भाषा या शब्दों के लिए होता है जो आम लोगों द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग की जाती है, जैसे कि "लौकिक व्यवहार" या "लौकिक सुख". 
  • यह शब्द "पारलौकिक" या "अलौकिक" के विपरीत है, जो आध्यात्मिक या रहस्यमय दुनिया से संबंधित है. 
  • उदाहरण के लिए, "लौकिक संस्कृत" वह संस्कृत है जो आम लोगों द्वारा बोली जाती थी, जबकि "वैदिक संस्कृत" वह संस्कृत है जो वेदों और धार्मिक ग्रंथों में प्रयुक्त होती थी. 
2. व्याकरण के नियमों के अनुसार शुद्ध भाषा या साहित्यिक भाषा के विपरीत:
  • लौकिक शब्द का प्रयोग उन शब्दों या वाक्यों के लिए भी होता है जो व्याकरण के नियमों के अनुसार सही नहीं हैं, या जो साहित्यिक भाषा के मानकों को पूरा नहीं करते हैं. 
  • उदाहरण के लिए, "लौकिक न्याय" का अर्थ है लोक व्यवहार में प्रसिद्ध दृष्टांत, जो व्याकरणिक रूप से सटीक नहीं हो सकते हैं, लेकिन सामान्य समझ के लिए उपयोगी हैं. 
  • पाणिनि के अष्टाध्यायी जैसे व्याकरणिक ग्रंथों में, लौकिक शब्दों का प्रयोग कभी-कभी उन शब्दों के लिए किया जाता है जो व्याकरण के नियमों के अनुसार अशुद्ध हैं, लेकिन फिर भी उपयोग में हैं. 
लौकिक शब्द के प्रयोग के प्रयोजन:
  • भाषा के विकास को समझना:
    लौकिक शब्दों का अध्ययन करके, हम भाषा के विकास और परिवर्तन को समझ सकते हैं. 
  • भाषा के विविध रूपों को जानना:
    लौकिक शब्दों का प्रयोग हमें भाषा के विभिन्न रूपों, जैसे कि बोलचाल की भाषा, साहित्यिक भाषा, और व्याकरणिक रूप से अशुद्ध भाषा को समझने में मदद करता है. 
  • भाषा के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ को समझना:
    लौकिक शब्दों का प्रयोग हमें भाषा के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ को समझने में मदद करता है, जैसे कि यह कैसे उपयोग की जाती है, और यह लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करती है. 
  • भाषा के नियमों को स्पष्ट करना:
    लौकिक शब्दों का प्रयोग व्याकरणिक नियमों को स्पष्ट करने और भाषा को सही ढंग से समझने में मदद करता है. 
संक्षेप में, "लौकिक" शब्द का प्रयोग भाषा के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि बोलचाल, साहित्यिक भाषा, और व्याकरणिक रूप से अशुद्ध भाषा को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, और इसका उपयोग भाषा के विकास, सामाजिक संदर्भ, और व्याकरणिक नियमों को समझने के लिए किया जाता है

Sunday, 20 July 2025

व्याकरण के लौकिक (common usage) शब्द प्रयोग प्रयोजन

व्याकरण के लौकिक (common usage) शब्द प्रयोग का मुख्य प्रयोजन भाषा को स्पष्ट, सही और प्रभावी ढंग से उपयोग करना है। यह भाषा को समझने और उसका सही उपयोग करने में मदद करता है, जिससे संचार बेहतर होता है। 
व्याकरण के लौकिक शब्द प्रयोग के प्रयोजन:
स्पष्टता:
व्याकरण भाषा को स्पष्ट बनाता है, जिससे पाठक या श्रोता को आसानी से समझ में आता है कि क्या कहा जा रहा है।
शुद्धता:
व्याकरण भाषा के नियमों का पालन करने में मदद करता है, जिससे भाषा में अशुद्धियों को दूर किया जा सकता है।
प्रवाह:
व्याकरण भाषा को सुगम और प्रभावी बनाता है, जिससे पढ़ने और सुनने में आसानी होती है।
प्रभावशीलता:
व्याकरण भाषा को अधिक प्रभावी बनाता है, जिससे संदेश को अधिक स्पष्ट रूप से पहुंचाया जा सकता है।
संचार:
व्याकरण भाषा को एक व्यवस्थित और संगठित तरीके से उपयोग करने में मदद करता है, जिससे संचार बेहतर होता है। 
उदाहरण:
"मैं जा रहा हूँ"
यह वाक्य व्याकरणिक रूप से सही है, जबकि "मैं जा रहा" व्याकरणिक रूप से अशुद्ध है।
"वह बहुत सुंदर है"
यह वाक्य व्याकरणिक रूप से सही है, जबकि "वह सुंदर बहुत है" व्याकरणिक रूप से अशुद्ध है। 
संक्षेप में, व्याकरण भाषा को समझने और उसका सही उपयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह हमें स्पष्ट, शुद्ध और प्रभावी ढंग से संवाद करने में मदद करता है। 

लौकिक संस्कृत शब्दकोश, जिसे "अमरकोश" के नाम से भी जाना जाता है, संस्कृत भाषा का एक प्रसिद्ध शब्दकोश है। यह शब्दकोश, जिसे "नामलिंगानुशासन" भी कहा जाता है, छठी या सातवीं शताब्दी में अमरसिंह द्वारा लिखा गया था। यह शब्दकोश, जो समानार्थक शब्दों का एक संग्रह है, संस्कृत साहित्य में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। 
लौकिक संस्कृत, वैदिक संस्कृत से अलग है, जो वेदों में पाई जाती है। लौकिक संस्कृत, लोक में प्रयोग होने वाली संस्कृत है, और इसका उपयोग रामायण, महाभारत, और अन्य ग्रंथों में किया गया है। 
यहाँ लौकिक संस्कृत और वैदिक संस्कृत के बीच कुछ प्रमुख अंतर दिए गए हैं:
शब्दरूप:
लौकिक संस्कृत में, कुछ शब्दरूप वैदिक संस्कृत से भिन्न होते हैं। उदाहरण के लिए, वैदिक संस्कृत में "देवासः" और "जनासः" जैसे रूप होते हैं, जबकि लौकिक संस्कृत में "देवाः" और "जनाः" होते हैं। 
क्रियारूप:
वैदिक संस्कृत में क्रियारूपों की संख्या लौकिक संस्कृत से अधिक है। 
शब्दावली:
कुछ वैदिक शब्द लौकिक संस्कृत में अनुपलब्ध हैं, और कुछ नए शब्द लौकिक संस्कृत में उभरे हैं। 
शैली:
वैदिक संस्कृत में एक विशेष प्रकार की संगीतमयता और छंद होता है, जबकि लौकिक संस्कृत में अधिक सरलता और स्पष्टता होती है। 
अमरकोश, लौकिक संस्कृत का एक महत्वपूर्ण शब्दकोश है, जो समानार्थक शब्दों का एक संग्रह है और जिसका उपयोग व्यापक रूप से संस्कृत साहित्य में किया जाता है। 

Friday, 18 July 2025

कसाई

सूत कसाई सूतहि मारे
लट्टन मारे लूट कसाई।
धूर्त कसाई बातन मारे,
गौतम! बचवे में हि भलाई।।rg
 

मोह माया का भक्षण

उसने सुनाया 
पहाड़ के एक पत्थर पर रहने वाले बन्दर ने पहाड़ उठाया।
लोग बोले अद्भुत। 
उसने सुनाया,
किसी झील के किनारे रहने वाला आदमी समुद्र पी गया।
लोग बोले अद्भुत। 
उसने सुनाया,
पृथ्वी के गड़खोले में लोटने वाला वराह समुद्र में से पृथ्वी निकाल लाया।
लोग बोले अद्भुत। 
उसने सुनाया,
आदमी मुख, बाजू, जंघा व पैर से पैदा होते हैं।
लोग बोले अद्भुत। 
उसने सुनाया,
बातूनी सबका बाप, हूंकाबाज सब मूर्ख। 
लोग बोले, वो कैसे?
वह बोला, 
परमात्म ने ऐसा ही लिखा है।
अतः सबका मालिक एक है।
जाओ, परमात्मा की व्यवस्था का पालन करो।
नहीं तो परलोक बिगड़ जायेगा।
लोग परलोक सुधारने में व्यस्त हैं। और वह मायाजाल के संसाधनों का भोग नहीं कर रहा वह तो इस मोहमाया का भक्षण करके लोगों की रक्षा कर रहा है।
रामहेत मत पड़ बीच में।

अज्ञानी

👉🏻 तुमने बोला *बिना पंख के बंदर उड़ गया .*
 ◆ हमने मान लिया
👉🏻 तुमने बोला *बन्दर ने उड़कर आग के विशाल गोले (सूर्य )को निगल लिया*
◆ हमने बोला हां ठीक है।
👉🏻 तुमने बोला *पृथ्वी गाय के सिंग पर टिकी है*
◆ हमने बोला हां ठीक है...|
👉🏻 तुमने बोला *पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी है*
◆हमने बोला हां ठीक है...|
👉🏻 तुमने बोला, *ब्राम्हण ब्रम्हा के मुँह से निकला है, इसलिए श्रेष्ठ ह*
◆ हमने कहा ठीक है...।
👉🏻 तुमने बोला, *शुद्र ब्रम्हा के पैर से पैदा हुये है*
◆ हमने मान लिया...।
👉🏻 तुमनें बोला, *कौरव घी के डिब्बों से पैदा हो गए.*
◆ हमनें यह भी मान लिया।
👉🏻 तुमनें बोला, *सीताजी खेत में हल चलाते समय जमीन से निकल आयी*
◆ हमनें यह भी मान लिया...|
👉🏻 तुमने बोला, *हनुमान कान से पैदा हो गए*
◆ हमनें यह भी मान लिया...।
👉🏻 तुमने बोला, *श्रृंगी ऋषि हिरनी से पैदा हो गए*
◆ हमने यह भी मान लिया.
👉🏻 तुमने बोला, *मकरध्वज मछली से पैदा हुआ*
◆ मैंने यह भी मान लिया.
👉🏻 तुमनें बोला, *हिरण्याक्ष पृथ्वी को उठाकर समुद्र में घुस गया*
◆ हमने यह भी मान लिया.
👉🏻 तुमने बोला, *विष्णू ने वराह (सुवर)का अवतार धारण कर पृथ्वी को हिरण्याक्ष से छुड़ा लिया*
◆ हमने यह भी मान लिया.
👉🏻 *तुमने हत्यारे, लुटेरे, व्यभिचारी, धोखेबाज, बलात्कारी लोगो को भगवान-देवी-देवता बताया*
◆ हमने वह भी मान लिया.
👉🏻 *तुमने बंदरो से पत्थर तैराकर समुद्र में पूल बनवा दिया*
◆ हमने वह भी मान लिया.
👉🏻 *तुमने जिस शेषनाग के फन पर पृथ्वी टिकी थी, उसी सांप को रस्सी बनाकर समुद्रमंथन करा दिया*
◆ हमने वह भी मान लिया.
👉🏻 *तुमने एक बन्दर से सोने (धातु) की लंका (पूरा नगर) को जलवा दिया*
◆ हमने वह भी मान लिया.
👉🏻 तुमने बोला, *ब्रम्हा के मुख से पैदा हुआ ब्राम्हण ही सर्वेसर्वा भूदेव है*
◆ हमने मान लिया.
👉🏻 तुमने बोला, *यह पूरी दुनियाँ एक ईश्वर चलाता है, जो खुद ब्राम्हणों के कहने पर चलता है*
◆ हमने फिर भी मान लिया.
👉🏻 तुमने बोला, *यहां के हर पत्थर में भगवान है*
◆ हम आजतक उसे भी मानते रहे.
👉🏻 तुमने बोला, *तुम ब्रम्हा के पैरों से पैदा हुये हो इसलिए तुम्हे कोई भी अधिकार नहीं हैं*
◆ मैंने वह भी मान लिया...।
*ऐसे और भी हजारों, ऐसे तथ्य है जिन्हें तुमने हमें मानने पर मजबूर किया और हमने चाहे, न चाहे मान लिया....।*

*आखिर क्यों ...?*

*क्योंकि, तुमने हमारे सोचने-समझने-जानने की ताकत (शिक्षा) तर्क, बुद्धि और विज्ञान छीनकर हमें अँधा बनाकर अपाहिज बना दिया था...।*

*पर आज हमारी आँखें खुल चूकी हैं*
*हमारे पास आज ताकत है, ''फुले, साहू, पेरियार, अम्बेडकरी विचारधारा कि और सिद्धांतों के कलम के ताकत की, जिसमे स्याही भरी है इन्ही महापुरुषों के तर्क, बुद्धि, विवेक और विज्ञान की...।*

*और आज हमारे पास ताकत है, महामानव बोधिसत्व बाबासाहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की जिसमे अपार क्षमता है महाकारुणिक तथागत बुद्ध के प्राकृतिक विज्ञान की.*

इसलिये, आज मैं इन काल्पनिकताओं को मानने के बजाय जानना चाहता हूँं, 
👉🏻 *_इन सभी का सच...!_*👈🏻

और, पूँछना चाहता हूं एक मात्र तार्किक सवाल....???

*''कि आजतक जो तुमने हमे बताया आखिर वह सब होता कैसे था...?''*
*''और, वह सब आज क्यों नही कर पा रहे हो...?...*

*तो फिर, करिए न मंत्र जाप...*
*और, दिखाइए न ऐसे चमत्कार जो बड़े-बड़े ग्रंथो में ठूँस-ठूँस कर भरे हुए है...।*

_*अब मूर्खता, पाखंड, अंधविश्वास के लिए यहां कोई भी जगह नहीं है...।*_

*क्योंकि, यह कोई रामराज, यमराज और धर्मराज का राज नही...,*
*_''बल्कि, अत्याधुनिक तर्क, बुद्धि, विवेक और विज्ञान से लैस वैज्ञानिक इक्कीसवी सदी के विज्ञान का राज है जय भीम नमो बुद्धाय💙💙

दलित वर्ण-व्यवस्था से बाहर के लोग हैं।

दलित वर्ण-व्यवस्था से बाहर के लोग हैं। वे उत्पादक लोग रहे हैं। उनके संस्थान, मान व प्रतिष्ठा को सैन्य बल से रोंद कर दुवारा पनपने नहीं देते। सवर्णों को उनके उत्पाद चाहिए जिन्हें कुछ बूंदें छिड़क कर पवित्र मान कर उपयोग में लेते हैं। उत्पादक वर्ग के दलन की आदत हो चली है। दलितों को रौंदने में गौरव का अनुभव किया जाता हो जहाँ वहाँ जुड़कर कैसे रहा जा सकता है। जिन पर वर्णव्यवस्था थोपी गई उन्होंने भी नहीं मानी तो दलित कैसे मान लें। जिन लोगों ने ग्रन्थों में वर्णव्यस्था ठूँसी उन्होंने स्वयं कभी नहीं मानी। मानी होती तो 99% ब्राह्मण सांसारिक भोग विलास के संसाधनों पर कब्जा करके न बैठे होते। 
आसमान में बैठकर गर्त गिराये गये समाज को कैसे साथ रखा जा सकता है।
इसके लिए तो धरातल पर उतरना पड़ेगा। दलित को भी धरातल पर आने में हाथ थामना होगा। 
अछूत का हाथ थामने के लिए इतना आत्मबल चाहिए कि स्वघोषित पवित्र लोगों का धर्म भ्रष्ट न होकर अछूत पवित्र होकर इनके जैसे हो जाएं तब आपके जैसे लोगों को मंच से गला फाड़ने की जरूरत ही नहीं रहेगी। 
शास्त्र ही तो कहते हैं कि संतजनों से स्नेह व भरोसा पाकर जानवर भी साथ आ जाते हैं। पर संत के आवरण में बहेलिए द्वारा पीड़ित जानवर संतो से भी बचते हैं। 
कोई दलित मंदिर जाए तो ब्राह्मण मारे, घोड़ी चढ़े तो ठाकुर मारे, दुकान खोले तो बनिया मारे। इन घटनाक्रमों पर आप जैसे लोग मौन रहें तो राजनीति को दोष देकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। 
दलित फुसलाने से नहीं अपनापन, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा आदि में समान अवसर देखकर ही साथ आयेंगे। आप अनके प्रतिनिधित्व को स्वीकार किये बिना साथ लाने का दिवास्वप्न देख रहे हैं।❤

Thursday, 17 July 2025

ग्रामसूकरः

"धूम्रपान करने वाले को दान देना — नरकीय दुःख का कारण बन सकता है .. 

(पद्म पुराण का उपदेश)

जब भी कोई श्रद्धालु अपने पुण्यवर्धन हेतु किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देता है, तो शास्त्र यह अपेक्षा करता है कि वह ब्राह्मण शुद्धाचारी, वेदमार्ग का अनुगामी, संयमी और सदाचारी हो। परंतु यदि कोई ब्राह्मण धूम्रपान करता हो — यज्ञीय अग्नि के समीप रहकर भी अग्निविरुद्ध आचरण करता हो — तो उसे दान देना न केवल निष्फल, बल्कि घोर अधर्म का कारण बन जाता है।

पद्म पुराण में कहा गया है—

> धूम्रपान रते विप्रे दानं कुर्वन्ति यो नराः ।
ते नरा नरकं यान्ति ब्रह्माणौ ग्रामशूकराः ॥

अर्थ:
जो व्यक्ति धूम्रपान करने वाले ब्राह्मण को दान देता है, वह स्वयं भी नरक में जाता है, और वह ब्राह्मण — जो वेदमार्ग से च्युत होकर धूम्रपान जैसा तमोगुणी आचरण करता है — मृत्यु के उपरांत गांव-गांव में भटकने वाला शूकर (सुअर) बनता है।

यह केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं, अपितु क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र — सभी वर्णों में यह नियम समान रूप से लागू होता है। जो भी व्यक्ति व्यसनी, अधार्मिक, नास्तिक या शास्त्रविरोधी आचरण करने वाले को दान देता है, उसका पुण्य नष्ट होकर उसे पाप का भागी बनाता है।

इसलिए—
दान देते समय केवल जाति नहीं, पात्रता भी जांचें।
धर्म केवल भावना नहीं, विवेक की परीक्षा भी है।

#राधेराधे

Friday, 11 July 2025

हितोपदेश

उदारता, परजनों के प्रति दया, दुष्टों के प्रति शठता, सज्जनों के प्रति प्रेम, नीच जनों के प्रति औद्धत्य, विद्वानों के प्रति सरलता, शत्रुओं के प्रति वीरता, गुरुजनों के प्रति क्षमाभाव, स्त्रियों के प्रति धूर्तता जो पुरुष उक्त व्यवहारिक कलाओं में कुशल-दक्ष-है, वही इस विचित्र संसार में निभ सकता है।" (२२) सन्तों को परोपकार करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता नहीं होती, उनमें परोपकार करने की भावना निसर्गतः ही रहती है- 'सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः' । (७३) यहाँ यह ध्यातव्य है कि 'नीतिशतक' में केवल नैतिक आदर्शों का ही प्रतिपादन नहीं किया गया है, उसमें इस विचित्र संसार की निष्ठुरता और हृदयहीनता के प्रति स्पष्ट विद्रोह की भावना भी मुखर हो उठी है। वह संसार के इस व्यवहार के कारण अत्यन्त दुःखी है-

'बोद्धारो मत्सरग्रस्ताः प्रभवः स्मयदूषिताः । अबोधोपहताश्चान्ये जीर्णमंगे सुभाषितम् ।।'

'जिनमें समझने की शक्ति है, वे ईर्ष्या द्वेष की भावना से ग्रस्त है, जिनमें प्रभुता या अधिकार केन्द्रित है, वे अहंकार से अभिभूत है, शेष सभी अज्ञान में निमग्न हैं, इसीलिए तो मेरी समस्त उपदेशपूर्ण सूक्तियाँ मेरे अन्दर ही जीर्ण हुई जा रही है।'-

'राजाओं का औद्धत्य, धन का मद, दासता का अपमान, शिक्षा और शिष्टता से दम्भ और अभिमान का संघर्ष, दुष्टों और मूर्खे के द्वारा सज्जनों और विद्वानों का अपमान (मखौल) ये बानगी के रूप में उपन्यस्त बातें कवि के हृदय में शूल की तरह चुभती हैं।

उक्त तीनों शतकों का अनुशीलन कवि के सांसारिक विविधतापूर्ण एवं गहरे अनुभव को, मानव मन की वृत्तियों के सूक्ष्म निरीक्षण को एवं चित्त में उत्पन्न होनेवाली विरक्ति के अन्वेषित स्रोत को स्पष्टांकित कर देता है।

उक्त तीनों शतकों में प्रयुक्त एक जैसी प्रांजल शैली और मनोहर पद-लालित्य कवि की काव्य-प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। उपन्यस्त उदाहरणों की विषयानुरूपता और सूक्तियों का भाव सौन्दर्य तथा उनकी रसाप्लुत कमनीयता के कारण ही भर्तृहरि के शतकत्रय की साहित्य जगत् में आज विशेष प्रसिद्धि है। यदि यह कहा जाय कि भर्तृहरि के रससिद्ध सुभाषितों के सम्मुख सुधा तिरस्कृत होने के

भय से भूतल को छोडकर दिव्यलोक को चली गई तो, कोई अत्युक्ति नहीं होगी-'सुभाषितरसस्याग्रे सुधा भीता दिवं गता' ।

नीतिशतकम् की डॉ. राजेश्वर शास्त्री मुसलगाँवकर द्वारा संस्कृत के साथ अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषा में की गई व्याख्या अबतक चली आ रही बहुत बड़ी कमी को पूरा करने का एक सार्थक प्रयास है। डॉ. राजेश्वर मुसलगाँवकर का संस्कृत साहित्य के गहन अध्ययन में स्वयं के प्रयत्नों के साथ परिवार की विद्वत् परम्परा का भी महत्त्वपूर्ण योगदान है। लम्बे काल से अनुभव किया जा रहा है कि प्राचीन ज्ञान को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के दायित्व निर्वाह में विद्वज्जनों ने अपेक्षित ध्यान नहीं दिया है। मैं समझता हूँ कि डॉ. राजेश्वर ने इस कमी की भारपायी करने की ओर ध्यान दिया है। इस सम्बन्ध में बहुत कार्य किये जाने की आवश्यकता है और मैं आशा करता हूँ कि डॉ. राजेश्वर इस कमी को पूरा करने को एक अभियान के रूप में ग्रहण करके इसे आगे भी चालू रखेंगे। इसी विश्वास के साथ।

हितोपदेश भूभिका

भूमिका

हितोपदेश ग्रन्थ का अर्थ है वह पुस्तक जो भलाई का ज्ञान दे। यथार्थ में इस पुस्तक के पढ़ने वालों को भलाई-बुराई का ज्ञान होकर; भलाई करना, बुराई से दूर रहना, इसका उपदेश मिलता है। इस पुस्तक के प्रारम्भ में ही कहा गया है कि इसके पढ़ने से संस्कृत में पटुता तथा भिन्न-भिन्न प्रकार की वाक्-चातुरी एवं नीतिशास्त्र का ज्ञान होता है। जिस प्रकार कच्चे घड़ पर जो ही रंग लगा दिया जाता है वही रंग बना रहता है उसी प्रकार कथाओं के द्वारा बालकों के मन में जो नीतिशास्त्र का ज्ञान भर दिया जाता है वह उनके मन में सदा के लिए बैठ जाता है। बाल्यावस्था में न बुद्धि ही इतनी परिपक्व रहती है कि कठिन विषय को समझ सके तथा न धैर्य ही उतना रहता है कि उस कठिन विषय को सुनने में मन लगाये, किन्तु सरल कथाएँ सुनने को उनका जी चाहता है और वे उन कथाओं को समझ भी सकते हैं, इसलिए महाविद्वान् विष्णु शर्मा ने कौवे, कछुए, गीदड़, बैल, हरिण और चूहों की कथाओं के द्वारा लड़कों को अमृतपान कराया है। औषधि खाने में कड़वी होती है, इसलिये औषधि खाने को जी नहीं चाहता, किन्तु जब मधु के साथ औषधि दी जाती है तो वह खाने के योग्य होती है और उसका परिणाम भी अच्छा होता है। इसी प्रकार कथारूप मधु के द्वारा नीतिशास्त्र-रूप औषधि पिलाई जाती है। विष्णु शर्मा ने राजपुत्त्रों को शिक्षित करने के लिए पञ्चतन्त्र का प्रणयन किया । उसी पञ्चतन्त्र का सार लेकर यह हितोपदेश बना है। हितोपदेश का संग्रह किसने किया यह विषय निश्चित नहीं है, किन्तु मूल पुस्तक पञ्चतन्त्र के लेखक विष्णु शर्मा के विषय में लोगों का मत यही है कि वे ही चाणक्यापर नामक अर्थशास्त्र के लेखक कौटिल्य हैं। ये चन्द्रगुप्त मौर्य के मन्त्री थे। इन्हीं का अपर नाम वात्स्यायन भी है जिन्होंने गौतम के न्यायसूत्र पर भाष्य लिखा है।

दो हजार वर्ष से ऊपर हुए जबसे यह पुस्तक प्रचलित है, करोड़ों बालकों को इस ग्रन्थरत्न के द्वारा उपदेश मिलता आ रहा है। इस ग्रन्थ का अनुवाद,

जगत् की जितनी समृद्धिशाली भाषायें हैं, उनमें हुआ है। इसी ग्रन्थ के आधार पर अन्य भाषाओं में भी उपदेशप्रद कथायें लिखी गयी हैं। इस प्रकार इस ग्रन्थ को संसार भर से यह प्रतिष्ठापत्त्र (Certificate) मिल गया है कि बालकों के लिए उपदेशप्रद ऐसा ग्रन्थ संसार में विरल है।

यह ग्रन्थ न केवल नीतिशास्त्र का उपदेश देता है; किन्तु बालकों को संस्कृत सिखाने के लिए यह अद्वितीय पुस्तक है। इसके सरल सुन्दर वाक्य अभ्यास के योग्य हैं, जिनके अभ्यास से अनायास संस्कृत आ जाती है। एक ही विषय को भिन्न-भिन्न व्यक्ति अपनी युक्ति से कैसे समर्थन करते हैं तथा ऐसी परिस्थिति में तत्त्व विषय ग्रहण कैसे करना, इसमें बड़ी बुद्धिमत्ता है। इस हितोपदेश का मित्नलाभ प्रकरण बहुमूल्य वस्तु है। इस प्रकार इस पुस्तक के अभ्यास से अनेक गुण प्राप्त होते हैं।

पं० श्री विश्वनाथ झा व्याकरणाचार्य ने इस पुस्तक के मित्रलाभ प्रकरण की सरल संस्कृत व्याख्या तथा हिन्दी व्याख्या लिखकर बिना गुरु के ही अध्ययन योग्य बना दिया है। मुझे पूर्ण आशा है कि इस सरल व्याख्या से छात्रों का परम उपकार साधित होगा ।

hitopdesh

हितोपदेश

आख्यान यथा- 'यम-यमी. 'पुरुरवा-उर्वशी', 'सनत्कुमार-नारद आ कहानी के ही प्राचीन रूप हैं।
वीरों तथा राजाओं के शौर्य, प्रेम, न्याय, ज्ञान, वैराग्य, साहस आदि की कथाएँ संस्कृत साहित्य के ग्रंथों में वर्णित हैं। संस्कृत साहित्य में बाल मनोरञ्जक कथाओं 'पंचतंत्र', 'हितोपदेश', 'बेताल पच्चीसी', 'सिंहासन-बत्तीसी', 'शुक-सप्तति' आदि कलात्मक एवं नीतिपरक, शिक्षाप्रद मनोरञ्जक कहानियों का संग्रह भी प्राप्त होता है।

इन कहानियों से मनोरंजन के साथ नीति का उपदेश भी प्राप्त होता है।

प्रायः इन कहानियों में लोक व्यवहार के पात्र पशु-पक्षियों को बनाया गया है। ये सभी मनुष्यों की तरह बातचीत करते हैं, जो बच्चों के लिए मनमोहक एवं आकर्षण का विषय बनता है। इनमें असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की विजय दिखलाई गई है व नीति एवं मूल्यपरक शिक्षा दी गई है।

1.2 श्री नारायण पण्डित का जीवन परिचय

श्री नारायण पण्डित नीतिपरक संस्कृत कथा साहित्य 'हितोपदेश' नामक ग्रन्थ के रचयिता हैं। इस ग्रन्थ के लेखक होने का प्रमाण उनकी इसी रचना के अन्तिम श्लोकों में प्राप्त होता है: जहाँ वे स्वयं ही कहते हैं कि - नारायणेन प्रचरतु रचितः संग्रहोऽयं कथानाम्। अर्थात् श्री नारायण द्वारा यह कथाओं का संग्रह रचा गया है।

संस्कृत के अन्य आचार्यों की तरह हितोपदेश की रचना का समय एवं इसके लेखक श्री नारायण पण्डित का जीवनकाल निर्धारण हेतु कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

पाश्चात्य विद्वान् डॉ. फ्लीट ने हितोपदेश की कथाओं में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर इसका रचना काल ग्यारहवीं शताब्दी के आस पास स्वीकार किया है। गढ़वाल विश्ववि‌द्यालय के प्रसिद्ध विद्वान् वाचस्पति गैरोला ने 1373 ईसवी में प्राप्त हितोपदेश के एक नेपाली हस्तलेख के आधार पर इनका काल चौदहवीं शताब्दी के आस पास माना है। इन दोनों प्रमाणों के आधार पर श्री नारायण पण्डित का काल ग्यारहवीं से चौदहवीं (11वीं-14वीं) के मध्य निर्धारित किया जा सकता है।
💐
ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर इनके आश्रयदाता का नाम बंगाल के माण्डलिक के राजा धवलचन्द्र थे। नारायण पण्डित इनके दरबार के राजकवि थे।

नारायण पंडित ने ग्रन्थ के मंगलाचरण एवं अन्तिम श्लोक में भगवान् शिव की स्तुति की है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि इनकी शिव में विशेष आस्था रही होगी अर्थात् वे शैव के अनुयायी थे।

हितोपदेश भारतीय जन मानस तथा संस्कृति से प्रभावित उपदेशात्मक कथाओं का संग्रह है। विभिन्न पशु पक्षियों पर आधारित कहानियों में संवाद अत्यंत सरल, सरस एवं शिक्षाप्रद हैं। अत्यन्त रुचिकर माध्यम से नारायण पण्डित ने प्रत्येक कथा की रचना की है, जो कि सभी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

इस ग्रन्थ के सन्दर्भ में एक किम्वदन्ती प्रचलित है कि प्राचीन मगध प्रदेश में पाटलिपुत्र नामक नगर ग‌ङ्गा नदी के तट पर एक ऐतिहासिक नगर था। किसी समय इस नगर पर सुदर्शन नामक राजा का शासन था। वि‌द्या एवं साहित्य के प्रेमी होने के कारण उसके राजदरबार में विद्वानों का जमघट लगा रहता था। एक बार किसी विद्वान् ने वहाँ एक श्लोक सुनाया जिसका राजा के हृदय पर गहरा प्रभाव पड़ा-

अनेक संशयोच्छेदि परोक्षार्थस्य दर्शकम् सर्वस्य लोचनं शास्त्रं यस्य नास्त्यन्ध एव सः। यौवनं धनसम्पत्तिः प्रभुत्वमविवेकता एकैकमप्यनर्थाय किमु यत्र चतुष्टयम् ।।

अर्थात् शास्त्र मनुष्य के नेत्र होते हैं। इन नेत्रों की सहायता से मनुष्य यथार्थ ज्ञान ही नहीं अपितु परोक्ष ज्ञान भी प्राप्त कर लेता है। इसके बिना आँखों वाला आदमी भी अन्धा ही रहता है। यौवन, धन, अधिकार और अविवेकः इनमें से प्रत्येक दुर्गुण मनुष्य को पाप कर्म में गिरा सकता है। जिसके पास ये चारों हों: वह पाप के गर्त में कितना गिरेगा, इसका अनुमान करना भी अत्यंत कठिन है। इस श्लोक के भाव से राजा का मन व्याकुल हो उठा। कारण यह था कि उसके राजकुमार पुत्र राजसी वैभव में
💐
पलने व लाड़-प्यार के कारण अविवेकी एवं मूर्ख थे। राजा को ऐसा लगा मानो यह श्लोक उनके पुत्रों के भविष्य को प्रदर्शित कर रहा है। उन्हें ऐसा लगा कि इन दुर्व्यसनी एवं मूर्ख कुपुत्रों से अच्छा तो एक ही गुणी पुत्र अच्छा होता। हजारों टिमटिमाते तारों से अच्छा तो एक अकेला चन्द्रमा होता है जिसकी चांदनी से निशा दूध सी धवल जगमगाती है। उस राजा का कोई भी राजकुमार सुपुत्र की श्रेणी में नहीं है. ऐसा सोचकर राजा विचलित हो उठे।
उन्होंने मन्त्रियों से विचार-विमर्श करके अपने पुत्रों को नीति एवं लोक व्यवहार तथा जीवनोपयोगी चारित्रिक एवं नैतिक शिक्षा देने के लिए योग्य आचार्य का प्रबन्ध करने का आदेश दिया। राजकुमारों की उद्दण्ड प्रवृत्ति के कारण कोई भी आचार्य उनको प्रशिक्षित करने में अधिक दिन तक टिक नहीं पाता था। मूर्ख एवं राज-विलास में डूबे राजकुमार सबको परेशान करके भगा दिया करते थे। तभी सभा में एक अस्सी से अधिक उम्र के वृद्ध आचार्य ने आकर राजकुमारों को प्रशिक्षित करने, नीतिवान् एवं बुद्धिमान् बनाने की चुनौती को स्वीकार किया। यह थे आचार्य नारायण स्वामी। इनकी अवस्था को देखकर राजा एवं सभासदों को उन पर दया का भाव आया। राजकुमारों के चरित्र से सभी परिचित थे। लेकिन राजा के सामने और कोई विकल्प भी नहीं था, अतः राजा ने आचार्य को अपने राजकुमारों को शिक्षित एवं नीतिज्ञ बनाने हेतु अपनी सहमति दे दी।

आचार्य ने राजकुमारों को एक आचार्य अथवा गुरु के रूप में अपना परिचय नहीं दिया और उनको यह कहा कि मैं तुमको कुछ पढ़ाने अथवा सीखाने आया हूँ। उन्होंने स्वयं को राजकुमारों के मनोविनोद अर्थात् मनोरञ्जन हेतु कथा सुनाने वाले वृद्ध पुरुष के रूप में प्रस्तुत किया। कौतुक एवं जिज्ञासा प्रधान बालमन वाले राजकुमारों ने भी आचार्य को सहर्ष ही अपने साथ रहने की अनुमति दे दीः क्योंकि इनकी पशु पक्षियों पर आधारित कथाएँ अत्यन्त ही मनोरञ्जक हुआ करती थी। राजकुमारों को ये कथाएँ सरस एवं लुभावनी लगती थी। आचार्य नारायण पण्डित ने पशु-पक्षियों को पात्र बनाकर जीवन के प्रत्येक व्यवहार, सुख-दुःख, लाभहानि, लोभ त्याग, धर्म-अधर्म, विवेक अविवेक, क्रोध प्रसन्नता, ईर्ष्या द्वेष, मित्र-शत्रु, अहङ्‌कार-स्वाभिमान, पुण्य-पाप आदि समस्त
💐
धर्मशास्त्रों, नीतिग्रन्थों, वेद-पुराण की शिक्षाओं को राजकुमारों के अन्तर्मन में प्रविष्ट करा दिया। यही ग्रन्थ हितोपदेश नाम से प्रचलित है।
हितोपदेश में कुल 41 कथाएँ और 679 नीति विषयक पद्य हैं। हितोपदेश में ये सभी पद्य महाभारत, धर्मशास्त्र, पुराण, चाणक्य नीति, शुक्रनीति और कामन्दक नीति से लिए गए हैं। वस्तुतः हितोपदेश का आधार ग्रंथ आचार्य विष्णु शर्मा द्वारा रचित पञ्चतन्त्र है, यह आचार्य ने स्वयं ही अपने गन्थ की प्रस्तावना में स्वीकार किया है-

मित्रलाभः सुहृदभेदो विग्रहः सन्धिरेव च। पञ्चतन्त्रात् तथाऽन्यस्माद् ग्रन्थादाकृष्य लिख्यते ।।

हितोपदेश की कथाओं को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है-
1. मित्रलाभ
2. सुहृ‌द्वंद्व
3. विग्रह
4. सन्धि

Wednesday, 2 July 2025

चौपाई चौपाल

राम! जातंक या दव दबदबा, लूटि धन मान, बनावत हवा।
पुनि डरा समझा व ललचावा, अह! अहि महि एकहि कब्जावा।।

दोस्त! जो चालें चल रहे हो, 
आंख मींच मनहि खिल रहे हो।
ज्यों गिद्ध मगन गगन गमन में,
पारखी चूकौ कब? परखन में।।

शीर्ष पद धारन करन वाला,
जब रक्त मोह वह ले पाला।
बिकट फूट फटी फिर अंश में,
धृतराष्ट्र कहलाया वंश में।।

बोली सत्ता सुनाओ संजय,
खोलो तो खबरों का संचय।
स्मील् स्मिति विखेर फिर वह बोला।
सत्ता श्रोत्र वज्र विष घोला।।

सञ्जय जरा सच बोल देता,
अंधावृत आँख खोल देता।
रुक सकता ताण्डव डायनों का,
न नाश शहलता कुरुनयनों का।।

सचाई सामने आयेगी, 
घटना दोहराई जायेगी।
बेईमानी तो नस्ल में है,
सचाई गायी जायेगी।।

लख-चख परख पतंग उचारी
अतिप्रकाश ही संकट भारी।
मृग-मोहक नव-गेरु-पट-धारी
राग मनोहर व्याध निकारी।।rg

लात मार पाले में रखना, 
रावणगिरी हि स्वाद चखना।
प्रेम अंगुलिमाल पिघलावा, 
आम्रपालि ही मान दिलावा।।

चित भी मेरी पट भी मेरी,
मेरी बुद्धि सब सुख चितेरी।
जवन चाहूँ वैराग धारूँ
जवन चाहूँ रग राग चारूँ।।rg

लेखनी तव लेख तुम्हारा, 
लिख लियौ 'सब उत्तम हमारा'।
तुम धूर्त कुटिल चल सब चाली, 
देते हो गा-गा करि गाली।। 
02/7/25 RG 



Tuesday, 1 July 2025

दोहा दसदशक - रामहेत गौतम

रामहेत गौतम गुजर्रा 

𑆯𑆫𑆢 𑆢𑆼𑆯 𑆬𑆴𑆥𑆴 𑆯𑆳𑆫𑆢𑆳, 
𑆅𑆯𑆶 𑆯𑆢𑆳𑆧𑇀𑆢𑆴 𑆢𑆯 𑆑𑆳𑆬𑇅
𑆩𑆳𑆀 𑆑𑆶𑆛𑆴𑆬 𑆧𑆲𑆴𑆤 𑆛𑆳𑆑𑆫𑆵, 
𑆃𑆫𑇀𑆢𑇀𑆣𑆯𑆠𑆑 𑆮𑆫𑇀𑆟𑆩𑆳𑆬𑇅𑇅 
𑆫𑆳𑆩𑆲𑆼𑆠 𑆓𑆿𑆠𑆩 𑆓𑆶𑆘𑆫𑇀𑆫𑆳 

भारत जलाने वाले
जला रहे आज भी।
नफ़रत करने वाले,

अखि लेश सहो न रिदास, 
करो भद्द द्रोही। 
जय रविदास रटै न कछु,
न भर झूठहि मोही।।rg

संविधान विधाता का
और जनता का भी।
प्रथम तो पीसता है
दूसर पोसता है।।rg

आदिम मतबल बाहु बल,
पर जनमत सममान।
आदम अतीत बात सब,
अद्यतन सब संज्ञान।।rg

पागल पाल गुमान मन,
मानल ऊंच खुद ही।
चाह इलाज मनोरोग,
लोकहित सबन सधहि।।rg

वर्चस्व को नकारना,
विरोधि होना नहीं।
आतंकी कहेगा ही,
जी हजूरी अब नहीं।।rg

वेद पुराण लिक्खा सब, 
थोपा थोक हि भाव।
आपन हृदय न लिख सका, 
सदा सबहि सम भाव।।rg

कमजोर वो अभिमानी, 
नित थोपत मनमान।
जो जन जाहिर असहमति, 
करत नहीं सम्मान।।rg

कमजोर वो अभिमानी, 
थोपत नित् मनमान
गौतम! जाहिर असहमति, 
करत नहीं सम्मान।।rg

ह! हुड़दंग! निकरि मुहाल, घर बिच बन्द रहिए। 
मस्जिद मण्डित त्रिपाल, काल को का कहिए।।

दिखता है आम आदमी, पर आदम ना होय।
आदमखोर चूकत कब? देखत सज्जन होय।। 

बांट भुरके भाभी जब, तब भैया दूध दोय।
अब दूध दाम कम लगे, गौतम दाम बढ़ि सोय।।

बुलडोजर धूम धड़ाका, धूमिल घर व द्वार।
बेटी बुक्स बकोटी, सुन उन की चीत्कार।।

अखंड भारत बनहि जब,
जुड़ि पाक व अफगान। 

बुरा भला होय राजा, 
होय न कोई जात।
देखा जो जन जात जब, 
न उ राजा रह जात।।

चाह राजा बिना जात,
न्याय न देखे जात।
हुई जात जात राजन
सामन्त सब न भात।।

संभव पासपोर्ट फोटु, 
जूतों के भी साथ। 
जूते हों राम जैसे 
व भरत सा हो माथ।।rg

वकील नेता अभिनेता, और ऊंट की जात।
कब कौन करवट पैठे, घरी भर न रइ पात।।

शतरंज नहीं अयोध्या 

पुलस्त कुल कलंक काट, 
रामबल अधम जात।
कुलीन राक्षस सब भ्रष्ट, 
दुष्टतावश मर जात।।rg

दलित हिन्दू ही नाहीं,
हिन्दू करते सिद्ध।
घोड़ी, दाड़ी व मौड़ी,
देखत नोचत गिद्ध।।rg

जजिया से स्तनकर बुरा, मुसल पेशवा पूत। 
विदेशी नशल ही पहल , दूसर मंतर पूत।।

गिन रहा अंतिम सांसें, 
सामन्तों का खौफ।
साया संगीन हि सही, 
जातंक होइ साफ।।rg

चप्पल भी चिढ़ाती है, 
जबभि दलित पग पाय।
ठकरासी का काम की? 
जो मानव ठग खाय।।rg

शतरंज का खिलाड़ी 
नहीं हूँ मैं।
सब कुछ खोल के रख दिया है,
होगा यह कि 
या तो कुछ हाथ लगेगा
या फिर कुछ सीख, 
काम आयेगी जो 
समाज को समझाने के लिए। 
खाली हाथ कोई नहीं रहेगा,
न वे जिन पर भरोसा है मुझे,
और न मैं 
भरोसा टूटने के बाद भी।rg

सिन्दूर लाने वाले, 
कह चूड़ी ले जाय।
लुट रहे दलित स्त्री जब, 
तब नौटंकी काय।।rg

ज्ञानी न उलझत मूढ़हि,
बकता ऊल-जलूल।
कभी न उलझते दिग्गज, 
भोंकत कूकर-ऊल।।rg

जातंकवाद आबाद, 
 मारत रत दिनरात। 
भारत तरु घुन घनघोर,
नित् करत व्याघात।।rg

चनाचोर शरम बाबू,
करो न जात कुजात।
मानो बातें वेद कीं
रक्खो सबको साथ।।rg

संविधान पे जातंकी
रहे खूब खिजाय।
भिन्नाकर कहें माखीं
दवा रोग फैलाय।।rg