Friday, 17 February 2023
Monday, 6 February 2023
Sunday, 5 February 2023
ऐक्य की बात
असत् सत्ता के शतरंज में,
सत्य दांव पर लगा हुआ।
जन-जन व परिवेश देश है,
यह देश दांव पर लगा हुआ।
पल-पल विखरते विश्वास,
ऐक्यभाव नित दरक रहा।
भाँति भाँति के नवफूल धरे
बाग-सा महकता देश रहा।
सीमाएं नित्-नित् बदलीं हैं
सीमाओं से कब देश रहा?
ऐक्य न होगा देश न होगा
सदा ऐक्य की बात हो यहाँ।
06-02-2020
रैदास
आयोजनों का औचित्य
देव वाक्य/ब्रह्म वाक्य?
ब्रह्म असीम?
भगवान ने सबको बनाया?
रैदास के राम
भक्ति के बल पर
मन चंगासमरसता या समता
शिकारी दाना पानी का प्रयोग फंसाने
भक्त
तीर्थ के भाव
चरण/शरण
आयोजनों से बचना?
रैदास एक लंगोट
बिना नाम लिये कहने की कला
हाथों की कमाई बातों ने खाई।
वेद ब्राह्मण गाय वर्णाश्रम
Saturday, 4 February 2023
जगत के ठगिया
जगत के ठगिया वेई हैं निकरे,
हम तो लग्घर समझ रए।
का रक्खौ है जा माया मोह में,
ऐसी वे हमसें कअत रए।
सई तौ कए रए ऐसी सोच कैं,
हम देत रए वे लेत रए।
आज उनकें हैं अटा हमएं टटा,
वे स्वामी हम दास भए।
अब वे ढंग सें बोलत नौं नैंया,
न चितावें हम रोउत रएं।
बूझे! मीठीं-मीठीं ठगिआ कीं,
अब न सुन हैं कउत रएं।
कान खोल कैं सुन लो ठग जू!,
हम ताल ठोक कए रए।
जित्तौ जो दैहौ उत्तौ ओई लैहौ,
मुफत में तो दैवे सें रए।
पैसा, संग, इज्जत सब मिल है,
इतै भी तो चानें कए रए।
जो तुम करौ ताखों विसार दै हैं,
अब वो बंद करो कए रए।
नैंतर तुमई तुम जानो हमई हम,
तुमईं बातन में आबे सें रए।
Saturday, 14 January 2023
gour
दिल्ली विधान परिषद में गौर साहब ने महिल सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया। संदर्भ मदर इंडिया पृ 125-126
मालवीय जी ने भारतीय लडकियों की विवाह के लिए उम्र 9-10 से 13-14 करने का विरोध किया था। मदर इंडिया पृ 39
अगर हिंदू अस्पृश्यता को गले लगाये रखेंगे तो हिंदुत्व मर जायेगा। मदर इंडिया पृ167-168
Thursday, 12 January 2023
माँ
पसीने में गले पिता,
चूल्हे पर जलती माँ।
तन को आता कपड़ा,
पेट को मिलती रोटियाँ।
मुसीबत जब है आती
मुँह से निकलता बाप रे,
दर्द जब-जब है उठता
तब याद आती है माँ।
Subscribe to:
Posts (Atom)