TATHAGAT
Sunday, 26 February 2023
बकरों के मुद्दे
कुछ कसाई इकट्ठे हुए,
विमर्श के लिए,
विमर्ष का विषय था बकरों के मुद्दे।
खूब गहमा-गहमी हुई
निष्कर्ष निकला
बकरा विमर्ष के मुद्दे राजनैतिक स्टंट भर हैं।
सरकारी अनुदान से सब ने छक कर खाया
और मुँह पोंछते हुए
हास्य रस में सराबोर होकर
लौट गये कसाई सभी।
डॉक्टर रामहेत गौतम
Newer Post
Older Post
Home