TATHAGAT
Wednesday, 21 June 2023
मेरी सीता
खेती मेरी सीता है
रावण घात करता है।
वह खेती नहीं करता
उसके पुरखों ने भी नहीं की।
झूठ से, लूट से, ठगी से
हमारी सीता को हर लेता है।
हमारी सीता रोटी है,
जो पेट को शीतल करती है।
Newer Post
Older Post
Home