Wednesday, 6 November 2019

पूजा पाठ एक भ्रम है

केवल भ्रम है

शिक्षा से ही समृद्धि मिलती,
लक्ष्मी-कृपा केवल भ्रम है।
अध्ययन से ही शिक्षा आवे,
सरस्वती पूजा एक भ्रम है।
सावधानी से सुरक्षित रहते,
ईश्वर की कृपा केवल भ्रम है।
श्रम-विवेक से मिले सफलता
देवों की कृपा केवल भ्रम है।
दवा से ही केवल रोग भागते,
झाड़-फूंक-ताबीज़ ये भ्रम हैं।
सद्भाव से घर में शान्ति रहती,
हवन-पूजा-पाठ सभी भ्रम है।

सजग रहो, सतर्क रहो सदा,

सफलता का साधन श्रम है।

रामहेत गौतम

No comments:

Post a Comment